UP Board Result 2025: 12वीं में बरेली की बेटियों का जलवा, तुबा खान बनीं मंडल टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार इंटरमीडिएट 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। बरेली जिले की तीन बेटियों ने प्रदेश की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि तुबा खान ने बरेली मंडल में टॉप किया है और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है।
प्रदेश टॉप 10 में बरेली की तीन बेटियां
बरेली के भमोरा स्थित सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन किया है। तुबा खान ने 500 में से 480 अंक 96 प्रतिशत प्राप्त कर बरेली मंडल में टॉप किया है। डिंपल मौर्य को 479 अंक 95.80 प्रतिशत मिले, उन्होंने प्रदेश में छठा स्थान पाया। रिया सोमवंशी ने 476 अंक 95.20 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
परिवार और विद्यालय में इन बेटियों की सफलता पर खुशी का माहौल है। छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और प्रधानाचार्य ने इसे पूरे स्कूल की मेहनत का फल बताया।
बरेली इंटर टॉपर लिस्ट 2025
स्थान नाम अंक/500 प्रतिशत
1 तुबा खान 480 96.00%
2 डिंपल मौर्य 479 95.80%
3 रिया सोमवंशी 476 95.20%
4 अनन्या मौर्य 472 94.40%
5 निम्मी पुन 462 92.40%
6 सादिया खान 462 92.40%
7 खुशबू 459 91.80%
8 अंजली 458 91.60%
9 अनुराग सिंह 457 91.40%
10 इशु शाक्य 451 90.20%
परीक्षा केंद्र और छात्र संख्या
बरेली जिले में 125 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।
कुल परीक्षार्थी: 94,468
हाईस्कूल 10वीं: 49,380 छात्र
इंटरमीडिएट 12वीं: 45,088 छात्र
इनमें 27395 बालक, 21407 बालिकाएं, और एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी हाई स्कूल में पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट में 24222 बालक और 18236 बालिकाएं सम्मिलित हुए।
ये भी पढ़ें- बरेली: मजदूर की हत्या का इंसाफ 20 साल बाद, दोषी को उम्रकैद
