UP Board Result 2025: लखनऊ में इंटरमीडिएट के आयुष कुमार मौर्य ने किया टॉप, हाईस्कूल में प्रगति गुप्ता, ऋतिश और सफल मिश्रा रहे टॉपर
लखनऊ, अमृत विचारः यूपी बोर्ड अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में लखनऊ के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची में सबसे ऊपर आयुष कुमार मौर्य का नाम हैं। इन्होंने 500 में से 464 अंक (92.80%) प्राप्त किये हैं। आयुष SKD एकेडमी, राजाजीपुरम के छात्र हैं।
इसके अलावा अन्य कई छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें हर्षिता जौहरी (ब्राइटलैंड कॉलेज, टी नगर) और दीपिका शर्मा (बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्रीनगर) ने 453 अंक (90.60%) हासिल किए।
पायनियर मोंट इंटर कॉलेज के तेजस मिश्रा और एसएसएलके इंटर कॉलेज, फतेहगंज ने फरीहा फातिमा ने 451 अंक (90.20%) प्राप्त किए। शिशु विद्या पीठ, आदिल नगर के अविनाश शुक्ला ने 450 अंक (90.00%) हासिल किए।
90 प्रतिशत से थोड़ा कम लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:
आख्या गुप्ता और नितिन कश्यप को 448 अंक यानी की 89.60%, साहिबा आरिफ, हर्ष मौर्य और मो. अरशद को 447 अंक (89.40%) मिले। वहीं सचिन रावत, सद्दाम अली, और सुहानी वर्मा को 446 अंक (89.20%) लाकर नाम रोशन किया। विशेष गुप्ता को 445 अंक (89.00%) प्राप्त हुए।
इसके अलावा 443 और 444 अंकों के साथ भी कई छात्रों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, जिनमें वंशिका गुप्ता, अदीबा नाज़, अक्षत दीक्षित, करिश्मा रावत और अंशिका त्रिपाठी प्रमुख हैं।
14.png)
हाई स्कूल के टॉपर्स
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 में लखनऊ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में प्रगति गुप्ता, ऋतिश कुमार और सफल मिश्रा तीनों ही पहले पॉजिशन पर रहे। तीनों ने 600 में से 570 अंक (95%) प्राप्त किए।
प्रगति गुप्ता बाल गाइड इंटर कॉलेज, गोसाईगंज की छात्रा हैं, जबकि ऋतिश और सफल मिश्रा दोनो ही लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी ब्लॉक, राजाजीपुरम में पढ़ाई करते हैं।
ये लिस्ट इतनी ही नहीं बल्कि काफी लंबी हैं। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के श्रियंश अष्टाना ने 569 अंक (94.83%) प्राप्त किए। पलटन छावनी, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल अंशिका यादव ने 569 अंक (94.83%), याशी सक्सेना और सूर्य चंद्रा 567 अंक (94.50%), भरत यादव और ओम कुमार 566 अंक (94.33%) हासिल किए। ब्राइट करियर स्कूल की शाइका खान 565 अंक (94.17%) प्राप्त कर 90 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें शामिल हैं:
1- अविका दीक्षित और प्रियांशी मौर्य (563 अंक, 93.83%)
2- लोवी सिंह चौहान (562 अंक, 93.67%)
3- अंजलि शर्मा (561 अंक, 93.50%)
विशेष सिंह, दनिश यामीन, करीना कुमारी, ऋद्धिमा अवस्थी, आयुष सिंह चौहान – सभी को 560 अंक (93.33%) प्राप्त हुए। वहीं अंश वर्मा ने 559 अंक (93.17%) प्राप्त कर सूची में अपना नाम दर्ज किया है।
यह भी पढ़ेः UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक ने किया टॉप
