सीतापुर: डीएम, एसपी ने आजम खां की बैरक का किया निरीक्षण
सीतापुर, अमृत विचार। डीएम और एसपी ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे व वर्तमान सांसद आजम खां की बैरक का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को साफ-सफाई और कोविड गाइडलाइन के अनुपालन की सख्त हिदायत दी। शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस …
सीतापुर, अमृत विचार। डीएम और एसपी ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे व वर्तमान सांसद आजम खां की बैरक का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को साफ-सफाई और कोविड गाइडलाइन के अनुपालन की सख्त हिदायत दी।
शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की अन्य बैरकों के अलावा जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री व सपा सांसद आजम खां की बैरक का भी बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उनसे वार्ता भी की।
इस दौरान अधिकारियों ने जेल की समस्त बैरकों की सघन तलाशी करवाई। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। बतादें कि हाल ही में एक कैदी ने कारागार में आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, एएसपी दक्षिणी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर अमित भट्ट, क्षेत्राधिकारी नगर व सदर आदि मौजूद रहे।
