बरेली: ‘गप्पू भइया’ न बनें, लापरवाही में जा सकती है जान
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में लगातार लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। रेलवे ने लोगों को जागरूक करने का एक नया तरीका निकाला है। रेलवे अब लोगों को गप्पू भइया के कार्टून वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। रेलवे की तरफ से जारी वीडियो में का …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में लगातार लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। रेलवे ने लोगों को जागरूक करने का एक नया तरीका निकाला है। रेलवे अब लोगों को गप्पू भइया के कार्टून वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।
रेलवे की तरफ से जारी वीडियो में का टाइटल दिया गया है ‘गप्पू भइया बड़े महान, लापरवाही इनकी पहचान’ इस वीडियो में दिखाया गया है कि गप्पू भइया किस तरह से कोरोना संक्रमण काल में लापरवाही बरतते हैं। वह ट्रेन में यात्रा के दौरान न तो मास्क का प्रयोग करते हैं, न सोशल डिस्टेंसिंग का और न ही सैनेटाइजर का प्रयोग करते हैं। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह लगातार चीजों को छूते हैं। लोग उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं मगर वह नहीं मानते।
आखिर में यात्रा खत्म करके जब गप्पू भइया घर पहुंचते हैं तो कोरोना संक्रमित हो जाते हैं। उनकी हालत इतनी बिगड़ती है कि उनकी मौत हो जाती है। रेलवे ने इस वीडियो के माध्यम से यह समझाने की कोशिश की है कि रेलवे में यात्रा के दौरान यदि लापरवाही बरती तो मौत भी हो सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
