गेहूं खरीद में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई; कानपुर में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- किसानों की सहायता में कमी न होने पाए

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। गेहूं क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप खरीद करें और गति बढ़ाई जाए। किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विपणन निरीक्षकों की जवाबदेही तय करते हुए प्रतिदिन उनकी समीक्षा की जाए। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 13 स्वीकृत क्रय केंद्रों पर मात्र 5.67 प्रतिशत गेहूं खरीद ठीक नहीं है। यह बात शुक्रवार को कैंप कार्यालय में गेहूं क्रय की समीक्षा में मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने कही। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गेहूं खरीद की गति बढ़ाई जाए। गर्मी को देखते इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की किसानों की सहायता में कमी न होने पाए। क्रय केंद्रों पर पानी, छाया व बैठका की व्यवस्था होने चाहिए।

13 क्रय केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं, खरीद में तेजी लाएं

केंद्रों पर खरीद में रुचि न लेने वाले विपणन निरीक्षकों की जवाबदेही तय की जाए। गांवों में जाकर किसानों से संवाद स्थापित करे व रोज क्रय के प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने कम खरीद करने वाली एजेंसी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मंडल में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है।

यह भी पढ़ें- फोन में रील देखने से अच्छा है कि पढ़ाई करें: कानपुर में मेधावी निशांत ने पहलगाम हिंसा पर कहा- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

विकास की रफ्तार बना गंगा एक्सप्रेस:11 घंटे का सफर 6 घंटे में होगा पूरा, इस रणनीतिक कॉरिडोर से तेज कनेक्टिविटी का लाभ
भारत-इटली के बीच रक्षा सहयोग : रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो से मिलेगें राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज! पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक छक्का दूर
NSO की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ने रचा इतिहास, आम लोगों की जेब पर बोझ घटा
Petrol Price: ऑयल मार्केट को 80,000 हजार करोड़ का घाटा, पेट्रोल पर 14 रुपये, डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसानः रिपोर्ट