रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगे लखनऊ
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ से सांसद और भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर 29 नवम्बर को लखनऊ पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 नवम्बर को शाम 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधे दिलकुशा …
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ से सांसद और भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर 29 नवम्बर को लखनऊ पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 नवम्बर को शाम 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधे दिलकुशा आवास जाएंगे।
30 नवम्बर को प्रातः 11:30 बजे लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों किसान पथ, टेढ़ी पुलिया, लालकुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर ब्रिज आदि परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे। 1 बजे पुनः दिलकुशा आवास पहुंचेंगे। रात्रि 8 बजे दिलकुशा से लखनऊ एयरपोर्ट और फिर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
