कानपुर में सूदखोर से परेशान पत्थर ठेकेदार ने दी जान: दरवाजा तोड़कर निकाला शव, सुसाइड नोट बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। गोविंदनगर में पत्थर ठेकेदार ने सूदखोर से परेशान होकर फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें सूदखोर से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मिलकर मौके पर पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

गोविंदनगर के विवेकानंदनगर निवासी 36 वर्षीय राजेश यादव ठेके पर पत्थर का काम कराते थे। परिवार में पत्नी शशिकला और तीन बेटे अंश, जशवंत व अंशू हैं। भाई अवधेश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह राजेश जल्दी उठ गया था। इसके बाद वह मार्निंगवॉक पर गया। लौटने के बाद अपने कमरे में चला गया। 

इधर, परिवार के लोग मंजन-ब्रश और स्नान आदि के कामों में व्यस्त थे। कुछ देर बाद बच्चे कमरे के पास से निकले तो खिड़की से देखा उसका शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। फंदे से नीचे उतारकर हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

गोविंदनगर पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने विनोद यादव नामक व्यक्ति से कर्जा लेने और उसे न चुका पाने सहित उसके परेशान करने की बात लिखी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार सुसाइड नोट को सीज कर फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। विनोद यादव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर देहात में फ्रेंचाइजी का लालच देकर ठगने वाले शातिर गिरफ्तार: गांव-गांव घूमकर बनाते निशाना, ये माल हुआ बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...