Pahalgam Terror Attack :पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब, केंद्र सरकार आतंकवाद पर करेगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब पाकिस्तान की हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कबूलपुर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के प्रेरणादायक लोगों को सामने लाता है। कई लोग स्वच्छता और जल संचयन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वतंत्रदेव सिंह ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 के बाद से देश और उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है।

सड़कों का जाल, रेल सेवाएं, एयरपोर्ट और 24 घंटे बिजली की सुविधा लोगों को मिल रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार का भी जिक्र किया। पहले महिलाएं शाम 5 बजे के बाद घर से नहीं निकलती थीं। अब रात 12 बजे भी लोग बेफिक्र होकर बाहर निकल सकते हैं। सरकार गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त में दे रही है। मोदी और योगी सरकार में सभी वर्गों को सम्मान मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी में गर्भवती को दी धमकी: टुकड़ों में काटकर फ्रिज में बंद कर देंगे

संबंधित समाचार