बरेली: कम दहेज की बात कहकर महिला को दिया तलाक
बरेली,अमृत विचार। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी लगातार तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। शहर की रहने वाली एक युवती को कानपुर में रहने वाले पति ने कम दहेज मिलने की बात कहकर तलाक दे दिया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र पति और ससुरलियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की …
बरेली,अमृत विचार। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी लगातार तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। शहर की रहने वाली एक युवती को कानपुर में रहने वाले पति ने कम दहेज मिलने की बात कहकर तलाक दे दिया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र पति और ससुरलियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। अधिकारियों ने बारादरी पुलिस को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बारादरी थाना क्षेत्र के सनराईज कॉलोनी निवासी निदा कमर पुत्री सय्यद कमर शफीक अहमद ने एसएसपी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका सगाई 7 नवंबर 2018 को कानपुर जिले के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी माजिद खां पुत्र बचई खां से हुई थी। सगाई की रस्म में परिवार के लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार पैसा खर्च किया था।
महिला ने बताया कि 30 दिसम्बर 2018 उसका निकाह पीलीभीत बाईपास के एक शादी हॉल में हुआ था। उसके बाद वह पति के साथ अपनी ससुराल चली गई।आरोप है कि शादी की सुबह की उसकी ससुराल के लोग कम दहेज लाने की बात कहकर अपमानित करने लगे।
उसका कहना है कि 8 अगस्त 2019 को उसके पति अपने पिता का इलाज कराने के लिए ले गए थे। इसी बीच उसकी ननद नसरीन उसके कमरे में घुस आई और उसके साथ मारपीट करने लगी।
आरोप है पति ने उसे कम दहेज लाने की बात कहकर बात करना भी बंद कर दी। इसके बाद उसने न्यायालय के माध्यम से उसे तलाक दे दिया। महिला की शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
