शर्मनाक : किशोरी को अगवा कर पिकअप में सामूहिक दुष्कर्म, शोर मचाने पर पीटा, मुंह दबाया और दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, तीनों आरोपित गिरफ्तार

Gang rape of a teenager in Lucknow: गोसाईगंज इलाके में शनिवार देर रात करीब दो बजे गांव में आयोजित कार्यक्रम से लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। मुंह दबाकर सड़क किनारे खड़े डाले में सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजन को जानकारी दी। रविवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी गोसाईगंज के जौखंडी निवासी मुस्ताक, एहसान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार रात पीड़िता मां और भाई के साथ कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 2 बजे अकेले घर लौट रही थी। कार्यक्रम में शामिल मुस्ताक, एहसान और साहिल पीछा करने लगे। कुछ दूर चलने के बाद आवाज दी। पीड़िता भागी तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। विरोध पर थप्पड़ मारते हुए मुंह दबा दिया। उसके बाद उठाकर सड़क किनारे खड़े डाले में ले गए और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश पर पीटा और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह चंगुल से निकली पीड़िता ने शोर मचाया। लोगों को आता देख पीड़िता ने मुस्ताक को पकड़ लिया लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। रविवार सुबह बेटी को लेकर मां गोसाईंगंज थाने पहुंची। मामला गंभीर देख वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कुछ देर बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया के आरोपी एहसान मुस्ताक का भतीजा और साहिल बुआ का बेटा है। जांच में घटना सही पाई गई है। जल्द ही किशोरी का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

ग्रामीण बोले नहीं होती है गश्त

देर रात हुई जघन्य घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गश्त नहीं होती है। अगर पुलिस की गश्त हो रही होती तो शायद घटना होने से पहले रोकी जा सकती थी। घटना के बाद से किशोरी सदमे में है।

दुष्कर्म पीड़िता लापता जेल से छूटे आरोपी पर अपहरण का आरोप

बीबीडी स्थित तिवारीगंज से एसएससी की तैयारी कर रही दुष्कर्म पीड़िता लापता हो गयी। आरोप है कि सुलह से इंकार जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने पिता के साथ मिलकर बेटी को अगवा किया है। परिजन ने हत्या कर शव गायब करने की आशंका जतायी है। बीबीडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मूल रूप से देवरिया निवासी 19 वर्षीय युवती लखनऊ में रिश्तेदार के घर पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रही है। पीड़ित पिता ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे बेटी को तिवारीगंज के पास से विशाल और उसके पिता जितेंद्र निवासी बगहा मठिया देवरिया ने अगवा कर लिया। पीड़ित पिता ने कि बताया कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी। तब आरोपी विशाल ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था।

फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी होने पर पिता ने विशाल के खिलाफ देवरिया के थाना कोतवाली 26 जून को दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, रंगदारी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विशाल के पिता ने बेटी का अपहरण करने की धमकी दी थी।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी विशाल और उसके पिता जितेंद्र सुलह का दबाव बना रहे थे। छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पिता ने मामले की शिकायत बीबीडी थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि युवती आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Attack on Lucknow STF : दबिश देने गई एसटीएफ टीम पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं

संबंधित समाचार