बरेली: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
बरेली,अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर चलते-चलते एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी सौरभ मित्तल प्लाईवुड का काम करते हैं। …
बरेली,अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर चलते-चलते एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी सौरभ मित्तल प्लाईवुड का काम करते हैं। शनिवार की रात वह अपने साथियों के साथ बड़ा बाईपास के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाकर जब वापस घर लौट रहे थे तो बड़ा बाईपास के अहलादपुर के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही कार चला रहे युवक ने कार को एक साइड में करके गेट खोलकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कार में आग लगने की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार में आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा था। कार में बैठे तीनों लोग सुरक्षित हैं।
