Padma Awards: राष्ट्रपति ने 71 पद्म पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित, इन हस्तियों को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 71 व्यक्तियों को राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने पहले चरण के अलंकरण समारोह में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गयी थी।

पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में सर्वश्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा, डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी , मेडिसिन डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम ,कला और जापान से ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग शामिल हैं। पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वालों में सर्वश्री नंदमुरी बालकृष्ण ,कला, विनोद कुमार धाम , विज्ञान और इंजीनियरिंग, सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले और शेखर कपूर, कला प्रमुख हैं। इसके अलावा सर्वश्री डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल , कला, डॉ. के. ओमानकुट्टी अम्मा , कला, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), कला, रविचंद्रन अश्विन, खेल और जोयनाचरण बाथरी आदि की कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कार विजेता मंगलवार सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पद्म पुरस्कार विजेता राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण भी करेंगे। समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और पर्यावरण एव वन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तान का पुतला फूंका, पढ़ी हनुमान चालीसा..बदस्तूर जारी विरोध प्रदर्शन

संबंधित समाचार