मुजफ्फरनगरः ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुजफ्फरनगरः चर्थवाल थाना अंतर्गत धदेरू गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठा की दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चर्थवाल थाना के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दो श्रमिकों- रोहित (22) और ईश्वर (35) की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक पिंकू और किरनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान ये श्रमिक ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस बीच, घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम निकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया। 

यह भी पढ़ेः सपा ने किया बाबा साहब का अपमान... दलित वोट हासिल करने के भ्रम में न रहें समाजवादी- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

संबंधित समाचार