सपा पोस्टर विवादः अंबेडकर के अपमान पर भाजपा में उबाल, अंबेडकर प्रतिमा के सामने किया धरना

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ अखिलेश यादव की फोटो को जोड़कर लगाए गए पोस्टर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया है। इसके विरोध में जिले में भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष सहित पूरी टीम ने कलेक्ट्रेट में अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना देकर जबरदस्त नारेबाजी की और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को माफी मांगने की मांग की। 

अयोध्या जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के पोर्टिको के सामने स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष  निर्वतमान सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू , पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडे, अवधेश पांडे बादल, ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडे, बबलू मिश्रा, डॉक्टर उपेंद्र मणि त्रिपाठी, इंद्रभान सिंह आदि भारी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ेः मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम का लगा आरोप

संबंधित समाचार