दूल्हे की दाढ़ी से परेशान दुल्हन बोली- कटवाओ इसे… नहीं माना तो देवर के साथ हुई फरार
अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यह एक नई नवेली दुल्हन को अपने मौलाना पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई, जिसके कारण पति पर महिला ने दाढ़ी काटने का दबावा बनाया, लेकिन पति ने महिला की बात मानने से साफ इंकार कर दिया। विवाद बढ़ा और दुल्हन शादी के सात माह बाद ही देवर के साथ फरार हो गई। थक हारकर पति ने पुलिस से शिकायत की है।
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट का बताया जा रहा है। मौलाना का निकाह सात महीने पूर्व इंचौली निवासी युवती से हुआ था, शादी के बाद से ही दुल्हन ने पति पर दाढ़ी कटाने का दबाव बनाया,लेकिन पति दाढ़ी कटाने से मना करता रहा, साथ ही पत्नी की शिकायत उसके परिवार वालों से भी कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों तक मामाल शांत रहा, लेकिन उसके बाद मौलाना की पत्नी दो माह पूर्व अपने देवर के साथ फरार हो गई, इतना ही नहीं वह अपने साथ घर में रखे जेवरात भी ले गई।
परेशान पति ने पत्नी और भाई की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जांच में महिला की लोकेशन मिल गई है। पुलिस अधिकारियों ने महिला की बरामदगी के लिए टीम भेजे जाने की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें:-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम का लगा आरोप
