कासगंज: नहीं रहा पुलिस का जांबाज डॉग जॉनी...12 साल तक किए बड़े खुलासे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज पुलिस के जर्मन शेफर्ड स्वान जॉनी का 30 अप्रैल  को स्वास्थ्य खराब होने के कारण निधन हो गया। जॉनी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में माहौल गमगीन हो गया। हर कोई जॉनी के काबिलियत की मिसाल दे रहा था। 12 साल की सेवा में जॉनी ने एक नहीं अनेकों खुलासे कर पुलिस महकमे का मान बढ़ाया। जॉनी को राजकीय सम्मान के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम विदाई  देकर अंतिम संस्कार किया गया।

जॉनी का जन्म 23 अक्टूबर 2013 को हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जॉनी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ पुलिस लाइन में किया गया। जॉनी ने जनपद में कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया था। उसकी बहादुरी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2022 में मेडल से सम्मानित किया था। पुलिस लाइन कासगंज में राजकीय सम्मान के साथ उसकी अंतिम विदाई की गई। अंतिम संस्कार में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान और प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र कुमार मालिक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कासगंज पुलिस ने कहा कि जॉनी द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए विभाग सदैव आभारी रहेगा।

संबंधित समाचार