Bareilly: हफ्ते भर तेज हवाएं और बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात...जानिए मौसम का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले का मौसम गुरुवार से बदलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग ने करीब सप्ताह भर बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलीं।

अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 60 प्रतिशत और शाम को 40 प्रतिशत दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

संबंधित समाचार