लखीमपुर खीरी: खड़ी कार में लगी आग, महिला समेत मासूम बच्चे को बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैगलगंज, अमृत विचार: लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास गुरुवार की देर शाम एक कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने आनन-फानन में कार में फांसी तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे की बचा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
  
कस्बा जेबीगंज निवासी जीशान की कार स्टार्ट टोल प्लाजा के पास खड़ी थी। जिसमें उसके परिवार की तीन महिलाएं और एक मासूम बच्चा सवार था। कार चालक कार मलोकल पास बनवाने के लिए एडमिन बिल्डिंग में जीशान गया हुआ था। इसी बीच कार में आग लग गई।

यह देख टोल प्लाजा के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में कार में फंसी तीनों महिलाओं और मासूम बच्चे को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह से जल गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार