कासगंज: आवारा सांड के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
कासगंज, अमृत विचार: आवारा सांड ने घर के बाहर टहल रही (55) वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। सांड ने महिला के सींग गले में घुसेड़ दिए। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहसील प्रशासन ने मृतका के परिजनों को सहायता राशि दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
गांव शेरगढ़ निवासी (55) सोनकली देवी पत्नी भागीरथ गुरुवारकी देर रात अपने पति को खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी, तभी आवारा सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला को सांड ने सींग पर रखकर दो सौ मीटर दूर तक खदेड़ा। सींग को महिला के गले में घुसेड़ दिए।
जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे जीतू ने बताया कि उनके पापा मक्का के खेत पर आवारा गोवंशो को भगा रहे थे। उनकी मां खाना देने जा रही थी, तभी सांड ने हमलाकर दिया।
जिससे उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे सिढपुरा थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानूनगो सर्वेश कुमार और लेखपाल नरेंद्र पाल सिंह ने बताया घटना से संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी, जो भी शासन से मिलने वाला सहायता राशि परिजनों को दिलाई जाएंगी। हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोश व्यक्त करने लगे।
आवारा गोवंशो को लेकर गांव में गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हिंसक पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई।
ग्रामीणोंने वन विभाग और जिला प्रशासन से आवारा गोवंशो से निजात दिलाने की मांग की है कि इस प्रकार के पशुओं को पकड़ कर सुरक्षित स्थानो पर भेजा जाए, जिससे लोगों की जान माल की सुरक्षाबनी रही।
ये भी पढ़ें- कासगंज: कच्ची उम्र में दुल्हन बनने वालीं थीं दो किशोरियां...चाइल्ड लाइन टीम आई तो रुकी शादी
