लखनऊ: तीन घंटे की देरी से पहुंचे जिलाधिकारी, फरियादियों में नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम विशाख जी लगभग 3 घंटे की देरी से पहुंचे। जिससे फरियादियों की भीड़ लग गयी। डीएम से मिलने के लिए इंतजार कर रहे फरियादियों में नाराजगी दिखी। डीएम ने मोहनलालगंज तहसील में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर 301 प्रकरणों में से 55 का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ सम्बंधित विभागों को भेज दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पांचों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 743 प्रकरणों में से 130 का निस्तारण मौके पर किया गया। सदर तहसील में 68 में से 12 प्रकरणों का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 103 में से 15, तहसील बीकेटी में 149 में से 32, तहसील मोहनलालगंज में 301 में से 55 और तहसील सरोजनीनगर में 122 में से 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्राप्त प्रकरणों में पुलिस विभाग के 84, राजस्व एवं पुलिस संयुक्त 6, राजस्व 446, विकास 45, शिक्षा और स्वास्थ्य 1-1, समाज कल्याण 29, नगर निगम 4 और अन्य 127 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

मोहनलालगंज तहसील समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी तहसील मोहनलालगंज अंकित शुक्ला, तहसीलदार मोहनलालगंज, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: CRPF जवान ने पाकिस्तानी लड़की से निकाह की बात छिपाई, वीडियो कॉल पर हुई थी शादी, सेवा से बर्खास्त

संबंधित समाचार