Kannauj: पारिवारिक भतीजा निकला चाची का हत्यारा; दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर गला दबाकर मार डाला
कन्नौज, अमृत विचार। खेत में पानी लगाने के दौरान महिला की हत्या उसी के पारिवारिक भतीजे ने नशे की हालत में कर दी। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद धोती व मोबाइल को करीब एक किलोमीटर दूर छिपा दिया। एसओजी व गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा किया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन मई की शाम करीब छह बजे खेत में पानी लगाने व खाद डालने गई महिला की हत्या कर दी गई थी। चार मई को सुबह करीब 8:20 बजे खेत पर गये लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर तत्काल पीआरवी व थाना गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की पहचान की गई। पुलिस की जांच में मृतका के शरीर व चेहरे पर चोटों के निशान मिले। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किये। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर पर आयी चोटें व गला घोंटना आया। उक्त घटना के संबंध में 04 मई को मृतका की भाभी ने थाना गुरसहायगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव के ही दो लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने जांच की तो पाया कि अमरपाल पुत्र रामशरन दोहरे जो पारिवारिक रिश्ते में भतीजा लगता है, ने ही हत्या की। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने सारी घटना का खुलासा कर दिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि वह मृतका का पारिवारिक भतीजा लगता है तथा मृतका के पति की करीब दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने के कारण समय समय पर वह मृतका के खेत व अन्य घरेलू कामों में हाथ बंटाता था। तीन मई को वह मृतका के साथ मक्का के खेत में खाद डलवाने व सिचांई में सहयोग करने गया था। शराब का नशा अधिक होने के कारण उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। मृतका ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर उसका गला दबा कर उस की हत्या कर दी।
महिला से दुष्कर्म हुआ या नहीं भेजा डीएनए सैंपल
खेत में पानी लगाने के दौरान शराब के नशे में युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया या उससे दुष्कर्म किया। इसकी पुष्टि के लिये पुलिस ने आरोपी का डीएनए कराने के लिये सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी है। क्योंकि पुलिस की जांच में आरोपी से पूछताछ में आरोपी कभी दुष्कर्म करने की बात कहता तो कभी वह दुष्कर्म का प्रयास करने की बात कहता। इसीलिये युवक का डीएनए कराने के लिये सैंपल लिया गया है। क्योंकि महिला का शव जिस स्थिति में मिला था उससे प्रतीत हो रहा था कि महिला से दुष्कर्म किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे, सिपाही विनय कुमार, शनी यादव के अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक त्रदीप सिंह, हेड सिपाही दुष्यंत कुमार, अजय चाहर, सिपाही शिवराज यादव, शुभम कुमार, दीपक, अभिषेक तोमर, शुभम बालियान, एसओजी टीम के प्रभारी उप निरीक्षक कमल भाटी प्रभारी, हेड सिपाही मनोज कुमार, सुधीर कुमार, तेजप्रताप सिंह, रवींद्र कुमार, सिपाही विकास अग्रहरि, यगन चौधरी को सफलता मिली।
यह भी पढ़ें- Mahoba में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से तीन लोगों की मौत: शादी समारोह में भोजन बनाकर लौट रहे थे, आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार
