कासगंज में बोलीं साध्वी प्राची...पहलगाम हमले के बाद हिंदुओ को होना होगा सचेत
कासगंज, अमृत विचार। फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची सोमवार को कासगंज पहुंची। जहां वह मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुईं। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमला और धर्म संसद में उठी हिन्दू राष्ट्र घोषित की मांग को लेकर कहा कि हिंदुओं को सचेत रहने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कासगंज के राष्ट्र भक्त चंदन गुप्ता की हत्या को लेकर कहा कि मूर्ति स्थापित हो गई है, लेकिन यहां का प्रशासन मूर्ति का अनावरण नहीं करने दे रहा है।
साध्वी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कासगंज का प्रशासन बदनाम करने का काम कर रहा है। प्रशासन षड्यंत्र रच रहा है। कासगंज का प्रशासन चंदन की मूर्ति का अनावरण क्यों नहीं होने दे रहा है। ये कासगंज का बच्चा बच्चा पूछ रहा है। मैं इस मामले में बात करुंगी और स्वयं मूर्ति अनावरण के लिए कासगंज आऊंगी। वहीं उन्होंने धर्म संसद में हिन्दू राष्ट्र घोषित की मांग के जवाब में कहा कि सन 1947 में जब देश को आजादी मिली थी, हिन्दुस्तान हिन्दू राष्ट्र था। हिन्दू राष्ट्र है। धर्म के नाम पर हमें हिन्दुस्तान मिला है, जो मुस्लिम हिंदुओं के साथ नहीं रह सकते थे, वो चले गए पाकिस्तान में। उन्होंने आतंकी तैयार किए, हिन्दुस्तान का गौरव मोदी जी ने पैदा किया है।
वहीं उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि पहलगाम में जो भी आतंकी हमला हुआ है। वह बहुत ही पीड़ादायक है। घटना दिल को झकझोर देने वाली है। मैं हिंदुओं से कहूंगी कि अभी भी आप सचेत नहीं हुए तो समझ लेना अगली बारी तुम्हारी है। आतंकियों ने साफ-साफ धर्म पूछ करके हमारे भाइयों को ,बच्चों की पतलून निकाल निकाल करके देखा है। इसलिए हिंदू है, तो सीने में गोली दागी है।
अगर हम अभी भी सचेत नहीं हुए। सावधान नहीं हुए, तो फिर हमें दुनिया में कोई बचाने वाला नहीं आयेगा। हम इस बात पर विचार करें ,चिंतन करें की बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए एक निवेदन करना चाहती हो इनका पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया जाए, जो बच्चे पढ़ रहे हैं उनको सिखाए कि इनका बहिष्कार करें।
