बरेली में मौसम रहेगा साफ, तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को मौसम साफ रहने और शनिवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान में माइनस 3.3 डिग्री की गिरावट के साथ 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में माइनस 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इस दौरान सुबह 63 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज हुई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हो सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें- किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, बरेली में आलू पैक हाउस की तैयारी

संबंधित समाचार