बिजनौर घर में सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
बिजनौर। रात को घर में सोए व्यक्ति का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. …
बिजनौर। रात को घर में सोए व्यक्ति का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच में जुट गई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर, सीओ प्रवीण कुमार और नागलसोती थाना प्रभारी ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र घटना का खुलासा करने के आदेश दिए।
थाना नांगल सोती के ग्राम गढ़वाल निवासी सुरेश सैनी उम्र 55 वर्ष बीती रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। घर में कोई दरवाजा नहीं है। सुबह जब घरवाले उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तो वह नहीं उठे। रजाई हटाकर देखा तो सुरेश सैनी के कनपटी पर गोली लगी हुई थी जिससे उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि सुरेश के पांच बच्चे हैं जिसमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। तीनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे लड़के की उम्र लगभग 14 वर्ष है। सुरेश के पास लगभग 8 बीघा जमीन है। भाइयों से बंटवारा हो चुका है। लेकिन सुरेश की मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद प्रवीण सिंह और थाना नांगल प्रभारी द्वारा पहुंचकर बारीकी से जांच की गई। फिलहाल पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम को गठित कर दिया है और इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
