लखनऊ से आज हज के लिए आख़िरी उड़ान, सचिव बोले- 13748 में 8248 यात्री हज के लिए रवाना 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। हज के लिए लखनऊ से मदीना की उड़ानों का सिलसिला 14 मई को थम जाएगा। हालांकि दिल्ली से उड़ानें 30 मई तक जारी रहेंगी। सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे से 275 हज यात्री मदीने के लिए रवाना हुए। लखनऊ से हज के लिए उड़ान भरने का आज 14वां दिन था। 14 दिनों में 16 उड़ानें 4572 हज यात्रियों को लखनऊ से मदीना लेकर गईं।

प्रदेश के 13748 यात्रियों को हज के लिए जाना था इसमें से 8248 यात्री दिल्ली और 5500 यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना किया जा रहा है। राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से इस साल 13748 यात्री हज के लिए जा रहे हैं। इनमें लखनऊ से 5500 और दिल्ली हवाईअड्डे से 8248 यात्रियों की रवानगी तय की गई है। उन्होंने बताया कि यूपी के 928 यात्रियों की रवानगी बाकी रह गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 2770 हजयात्री दिल्ली हवाईअड्डे से रवाना हुए हैं।

ये भी पढ़े : पहला बड़ा मंगल आज, शहर के रूटों पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन

संबंधित समाचार