लखीमपुर: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी से आक्रोश, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Preeti Kohli
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए मंत्री विजय मिश्रा की फोटो की प्रतियां जलाईं।    

इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिसमें नई कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन हेतु सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

बैठक को प्रमुख रूप से ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, कैप्टन मोनिस अली नक़वी, दीपक बाजपेई, राम कुमार मिश्रा, संजय गोस्वामी आदि नेताओं ने संबोधित किया। बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के उपरांत सभी नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे।

जहां पर कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति मध्य प्रदेश के मंत्री विजय मिश्रा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के फोटो की प्रतियां जलाईं। साथ ही मंत्री को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। इस दौरान नफीस अहमद, इम्तियाज़ अली खां सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।  

ये भी पढ़ें- लखीमपुर: बर्ड फ्लू को लेकर दुधवा में हाई अलर्ट, गांवों में भी विभाग रख रहा नजर

संबंधित समाचार