कासगंज : 17 को उपमुख्यमंत्री तो 19 को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम निर्धारित
आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं ने तेज की तैयारियां

कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 मई को कासगंज का दौरा करेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 मई को कासगंज आयेंगे। मौर्य तिरंगा रैली का शुभारंभ कर एक होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोनों बड़े नेताओं का कार्यक्रम निर्धारित होने से भाजपा नेताओं के साथ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री जिले वासियों को नई सौगात देकर जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 19 मई का दौरा निर्धारित हो गया है। मुख्यमंत्री के उड़न खटोला सोरों स्थित पुरानी पुलिस लाइन में उतरेगा। डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा के अलावा भाजपा नेताओं ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। उनके आगमन को लेकर जिले के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने टूटी फूटी सड़कें और डिवाइडर पर रंगाई पुताई कराने के निर्देश दे दिए है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कई योजनाओं के शिलान्यास के साथ जिले को नई सौगात देंगे।इसको लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया 17 मई को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। वह भाजपा की तिरंगा रैली में सहभागिता करेंगे। उसके बाद वह एक होटल के निजी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौप दी गई है। उन्होंने रैली में ज्यादा, से ज्यादा कार्यकर्ताओ पहुंच कर सहभागिता करने की अपील की है। वहीं उन्होंने बताया कि 19 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे है। वह जिले की कई परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ ही विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 22 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा उर्फ राजेश भाई की पुत्री की शादी में शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है।
एक नजर में
-17 मई को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कासगंज में
-19 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज में
-22 मई को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कासगंज में
ये भी पढ़ें - कासगंज : चालक परिचालकों की कमी से प्रतिदन 8 से 10 बसों का नहीं हो पाता संचालन