अयोध्या: एमएलसी चुनाव में 67.72 प्रतिशत मतदान
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड शिक्षक स्नातक निर्वाचन-2020 के गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र हेतु जनपद के 15 मतदान केंद्रों पर देर शाम मतदान प्रक्रिया शान्ति पुर्ण सम्पन्न हो गई। कुल 67.72 मतदान हुआ है। मंगलवार को मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुज कुमार झा ने मुख्य राजस्व …
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड शिक्षक स्नातक निर्वाचन-2020 के गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र हेतु जनपद के 15 मतदान केंद्रों पर देर शाम मतदान प्रक्रिया शान्ति पुर्ण सम्पन्न हो गई। कुल 67.72 मतदान हुआ है।
मंगलवार को मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुज कुमार झा ने मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता के साथ मतदान केंद्र नगर निगम कार्यालय भवन फैजाबाद, मनोहर लाल मोती लाल इंटर कॉलेज रिकाबगंज फैजाबाद, बापू बालिका इंटर कॉलेज फैजाबाद, नगर निगम कार्यालय भवन अयोध्या, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पूराबाजार तथा क्षेत्र पंचायत कार्यालय मयाबाजार पहुंच कर मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संचालित पाई गई।
निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम और बचाव हेतु कोविड हेल्प डेस्क संचालित पाया गया। जिलाधिकारी ने कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों को मतदान हेतु आने वाले सभी मतदाताओं के हाथों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइज करते रहने तथा सभी की थर्मल स्कैनिंग कर उनके तापमान व अन्य विवरण को रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से मास्क व फेस शील्ड लगाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो एवं वीडियोग्राफी भी कराते रहने के निर्देश दिए।
