Prayagraj murder : पत्नी ने बेटों संग मिलकर की पति की हत्या, सरसों बेचने पर नीम के पेड़ से बांध कर पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Husband murdered in Prayagraj: प्रयागराज से 40 किमी दूर मेजा के माण्डा थाना क्षेत्र में पति ने बिना पत्नी से पूछे एक बोरी सरसों बेच दिया था। जिस पर पत्नी का गुस्सा हाई हो गया। गुरुवार को महिला ने बेटों के संग मिलकर पति को नीम के पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे पेड़ में बंधे युवक की मौत हो गई। पति की मौत से घबराई महिला ने अपनी करतूत की भनक किसी को भी लगने नहीं दी। फिर दूसरे गांव में पति का अंतिम संस्कार करा दिया। हालांकि, जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला और उसके बेटो को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता के मुताबिक, माण्डा थाना अंतर्गत एक गांव में दिनेश मौर्या पत्नी सोना देवी और बेटे अनिल और सुनील के साथ रहता था। हत्यारोपी पत्नी सोना देवी ने बताया कि वह घर की तंगहाली से परेशान थी। पति दिनेश नशे का लती था। शराब पीने के लिए पति ने घर में रखी एक बोरी सरसों बचे दी थी, जिससे परिवार के सामने खाने का सकंट खड़ा हो गया था। गुरुवार को महिला ने पति को उलाहना देते हुए टोका तब वह उससे मारने के लिए दौड़ पड़ा। इस दौरान बेटों ने मां को बचाने के लिए पिता को नीम के पेड़ में बांध दिया। तब दिनेश बेटों के सामने पत्नी को गालियां देने लगा। गुस्से में बेटे सुनील और अनिल ने पिता को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसीपी मेजा ने बताया कि पति दिनेश की मौत के बाद सोना देवी घबरा गई। इसके बाद महिला ने पति के शव का दूसरे गांव में ले जाकर अंतिम  संस्कार करा दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने महिला और उसके बेटों को हिरासत लिया है। जिसके बाद महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- प्रशासनिक अमले में फेरबदल, 3 आईएएस समेत 51 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

संबंधित समाचार