कासगंज: झाल के पुल पर हजार नहर के किनारे सेल्फी लेते समय नहर में गिरी महिला

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

परिवार में नई ली कार का मारहरा दरगाह पर मुहूर्त कराकर वापस लौट रहे थे सवार

कासगंज, अमृत विचार। शहर के नदरई स्थित झाल के पुल पर हज़ारा नगर के किनारे सेल्फी लेते समय 30 वर्षीय महिला नहर में जा गिरी। महिला बदायूं जनपद के थाना बिल्सी की रहने वाली है। वह परिवार सहित नई कार का मुहुर्त मारहरा दरगाह से कराकर वापस लौट रहे थे उसी समय हादसा हो गया।

बदायूं जिले थाना बिल्सी कस्बा निवासी 30वर्षीय शवाना पत्नी शाहने आलम के परिवार में न्यू कार खरीदकर आई थी। वह परिवार सहित कार का मुहुर्त कराने के लिए मारहरा स्थित शरीफ की दरगाह पर आये थे। मुहुर्त के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पढ़ने वाले पिकनिक प्वाइंट झाल के पुल पर पहुंच गये। जहां शवाना हज़ारा नहर के किनारे खड़े होकर लगभग सात बजे के तकरीबन सेल्फी ले रही थी। अचानक वह नहर में गिर गई। नहर में गिर जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डायल 112 पर काँल कर पुलिस को बुला लिया। महिला के नहर में गिरने की सूचना पर तहसील प्रशासन भी पहुंच गया। प्राईवेट और पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गये। फिलहाल महिला शवाना की नहर में तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया महिला की नहर में गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। सभी लोग बदायूं के बिल्सी के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - कासगंज : 17 को उपमुख्यमंत्री तो 19 को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम निर्धारित

संबंधित समाचार