बाराबंकी: भुगतान न होने पर प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन
बाराबंकी, अमृत विचार। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत पारा खन्दौली के प्रधान के आह्वान पर प्रधानों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों का आरोप है कि सात महीने पूर्व कराये गये विकास कार्यों का भुगतान नहीं किये जाने से मनरेगा मजदूर और राजगीरों का दबाव बना हुआ है। प्रधानों का यह भी आरोप है कि …
बाराबंकी, अमृत विचार। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत पारा खन्दौली के प्रधान के आह्वान पर प्रधानों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों का आरोप है कि सात महीने पूर्व कराये गये विकास कार्यों का भुगतान नहीं किये जाने से मनरेगा मजदूर और राजगीरों का दबाव बना हुआ है।
प्रधानों का यह भी आरोप है कि चौदहवां एवं पंद्रहवां वित्त का कार्य जो कराया गया है। उसकी सभी पत्रावली पूर्ण होने के बावजूद सहायक विकास अधिकारी पंचायत बंकी एवं ग्राम विकास अधिकारी से कई बार अनुरोध किये जाने के बावजूद भुगतान नहीं कराये जाने से मनरेगा श्रमिक परेशान हैं।
इस मामले पर एडीओ पंचायत शंभूनाथ पाण्डेय का कहना है कि नये सेक्रेट्री के पास चार्ज आने के चलते भुगतान में कुछ समय लग रहा है। जिसकी वजह है की नई सचिव चार्ज पाने के बाद उन फ़ाइलों की रीडिंग करके ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी जिसमें 5 से 10 दिन का समय लगना लाज़मी है।
उन्होंने यह भी बताया की कुल चार गांवों का चार्ज नई सचिव को मिला है। पारा खन्दौली और बरौली प्रधान द्वारा चार के अलावा अन्य प्रधानों को भी शामिल किया है। धरना देने वाले प्रधानों में कुंवर ज्ञान सिंह, सुनीता देवी, लक्ष्मी शरण वर्मा, विनोद यादव, राम कैलाश और प्रधान प्रतिनिधि शामिल रहे।
