रामपुर: खेत पर गई दिव्यांग महिला से युवक ने की छेड़खानी, FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार: खेत पर गई दिव्यांग महिला से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर गरासे से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसका एक पैर खराब है। उसके खेत में मक्का की फसल खड़ी है। जानवरों को घुसने से रोकने के लिए खेत के चारों ओर बेरीकेटिंग कर रखी है। गुरुवार को जब वह खेत पर पहुंची तो गांव का ही सतीश बेरीकेटिंग को काट रहा था।

जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए उससे छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर महिला का पति आ गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: रंजिश में ई-रिक्शा चालक पर हमला, सिर पर किया धारदार हथियार से वार

संबंधित समाचार