लखीमपुर खीरी: टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग से अफरा-तफरी...10 लाख का सामान बना राख  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के महेवागंज स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की देर शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख कर हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल तीन तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

महेवागंज डाघकर वाली गली में शंकर का टेंट हाउस गोदाम हैं। बुकिंग न होने के कारण सारा सामान गोदाम में रखा हुआ था। शुक्रवार की देर शाम अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। धुआं उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। लोग जब तक मौके पर पहुंचते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया। इससे आसपास भगदड़ मच गई। गोदाम से उठ रहीं लपटों के कारण लोग उसके पास तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे। सूचना पाकर गोदाम मालिक शंकर भी मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

फायर बिग्रेड की टीम ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत की। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इससे आग आसपास फैलने से रुक सकी। गोदाम मालिक ने बताया कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। गोदाम में करीब दस लाख रुपये का सामान भरा हुआ था। सारा माल जलकर आग की भेंट चढ़ गया है। महेवागंज चौकी पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार