बदायूं: महिला की मौत के बाद ससुराली फरार...गला दबाकर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजरिया, अमृत विचार। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी निवासी एक महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन फरार हो गए। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए महिला से मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि शनिवार शाम महिला का उसके पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने नमूना लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव खेड़ा फतेहपुर निवासी सत्यपाल सिंह की बेटी ललतेश कुमारी (23) की शादी मुजरिया क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी निवासी विजय पाल पुत्र सूरजपाल के साथ की थी। ललतेश कुमारी ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी एक साल की है। वर्तमान में वह गर्भवती थी। रविवार को विजय पाल के पड़ोसियों ने सत्यपाल सिंह को फोन करके सूचना दी कि ललतेश कुमारी की तबीयत खराब है। उसकी दवा चल रही है। सत्यपाल मौके पर पहुंचे तो ललतेश कुमारी का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलने पर मुजरिया के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पहुंचे। 

आलाधिकारियों को सूचना दी। सीओ ने मौका मुआयना किया। पड़ोसियों ने बताया कि लगभग रोज शाम को ललतेश और उसके पति और जेठ-जेठानी के बीच झगड़ा होता रहता था। सत्यपाल ने बताया कि एक साल से विजय पाल अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। कहते थे कि अगर मांग पूरी नहीं की तो गोली मार देंगे। उन्होंने ललतेश कुमारी के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जिसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म