UP Weather Update: अरब सागर से आई नमी ने बढ़ाई गर्मी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में फिलहाल उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से लोगों का पसीना छूट रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की आशंका से इंकार किया है। उत्तर प्रदेश में नहीं लेकिन देश के अन्य कुछ हिस्से में यह संभावना 25 मई तक बनी रहेगी।

मौसम विज्ञानी मानते हैं कि अरब सागर और बंगाल से लगातार आ रही नमी के कारण देश में बादल बन रहे हैं और नमी बढ़ रही है। इस कारण कहीं आंधी-पानी तो कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी बनी है। मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है। न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है। नमी और तापमान के आधार पर निकाला जाने वाला हीट इंडेक्स फिलहाल कानपुर सहित अन्य जिलों में आगे भी ज्यादा रहेगा।

 

ये भी पढ़े : UP में डेयरी लगाने को तमाम सुविधाएं देगी राज्य सरकार, 5 करोड़ तक मिल सकता है अनुदान

संबंधित समाचार