बदायूं: दहेज हत्या में सास व ससुर को दस-दस साल की कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बहू की गला दबाकर हत्या करने वाले सास व ससुर को विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट मिर्जा जीनत ने दस-दस वर्ष के कारावास और 87500-87500 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। पति के खिलाफ किशोर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी गिरराज ने संभल के थाना रजपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बेटी नीरज की शादी 25 फरवरी 2010 को रजपुरा क्षेत्र के गांव जेतोरा निवासी भुवनेश पुत्र ओमेंद्र के साथ की थी। जिसमें अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था जो ससुरालीजनों को पसंद नहीं था। लेकिन शादी के दो साल के बाद ही पति समेत ससुरालीजन सास गायत्री, जेठ बिनटू, ससुर, ननद पिंकी, जेठानी सीमा आदि ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। फिर एक लाख रुपये नगद, बाइक और भैंस की मांग करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायत हुई लेकिन वह लोग नहीं माने। नीरज शारीरिक रूप से परेशान हो गई।

28 मई 2012 की रात उन्होंने गला दबाकर नीरज की हत्या कर दी। न्यायालय में ओमेंद्र पुत्र बांकेलाल, गायत्री पत्नी ओमेंद्र ग्राम जैतोरा पर अपनी बहू की हत्या का मुकदमा चला। न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया। एडीजीसी मदनलाल राजपूत व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलो को सुनने के बाद दोषी पाते हुए सज़ा सुनाई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म