Bareilly: दुगुना किराया देकर भी यात्रियों को इंतजार करा रहीं समर स्पेशल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं समर स्पेशल ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हो रहे हैं। अधिक किराया देने के बाद भी यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ रहा है। बरेली जंक्शन पर शुक्रवार को नियमित और समर स्पेशल ट्रेनों के घंटों देरी से पहुंचने से यात्री परेशान हुए।

जंक्शन पर शुक्रवार को 04601 फिरोजपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार समर स्पेशल 21 घंटे 20 मिनट, 54075 दिल्ली-चंदौसी पैसेंजर दो घंटे, 04617 अमृतसर समर स्पेशल 17 घंटे, 12469 जम्मूतवी कानपुर सुपरफास्ट एक घंटे, 04214 अयोध्या स्पेशल 2 घंटे 55 मिनट, 05302 मऊ समर स्पेशल आठ घंटे की देरी से पहुंची।

इसके अलावा 05578 सहरसा गरीब रथ 13 घंटे 30 मिनट, 14618 पूर्णिमा कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 45 मिनट, 12564 लखनऊ डबल डेकर 1 घंटा 20 मिनट, 15910 डिबरुगढ़ अवध असम 3 घंटे 50 मिनट और 12318 कोलकाता अकाल तख्त सुपरफास्ट 30 मिनट देरी से पहुंची।

संबंधित समाचार