मुरादाबाद: वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा, दहशत बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है। थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर राजपूत, गुरेठा, गिंदोड़ा के आसपास के गांवों में कई दिनों से तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। 

लोग डर के चलते घरों में कैद हैं। उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। तीन दिन पहले तेंदुआ घर से कुत्ते को उठा कर ले गया था। उसके बाद लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वन विभाग की टीम ने जाकर देखा और शनिवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। पिंजरा लगने के बाद लोगों की नजर तेंदुआ पकड़े जाने पर है। क्योंकि शुक्रवार की शाम को भी तेंदुआ खेतों में घूमता हुआ नजर आया था।

संबंधित समाचार