गोंडा : भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ता संग की गंदी हरकत, video viral
महिला कार्यकर्ता संग अश्लील हरकत करने में फंसे भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यालय में अश्लील हरकत करने की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद
Obscene CCTV footage of BJP District President goes viral: मध्यप्रदेश और बलिया के बाद अब गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष का अश्लील हरकत करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम पार्टी कार्यालय के भीतर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी व संगठन में हड़कंप मचा है। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इसकी शिकायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजी है और जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायतकर्ता ने अपना नाम भी गोपनीय रखने का अनुरोध किया है और लिखा है कि नाम सार्वजनिक होने पर उसे प्रताड़ित किया जा सकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस विडियो को मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम 12 अप्रैल की रात 9.34 बजे अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार से पार्टी कार्यालय पहुंचते हैं। जिलाध्यक्ष को देखकर एक युवक उनसे मिलने पहुंच जाता है। वह युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात करते हैं और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला गेट खोलते हैं। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरती है और तेज कदमों से कार्यालय की सीढियों की तरफ चली जाती है। जिलाध्यक्ष भी उसके पीछे जाते हैं ओर फिर सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए ऊपर चले जाते हैं। महिला भी उनके पीछे चली जाती है। करीब 5 मिनट से अधिक का यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में दिख रही महिला पार्टी कार्यकर्ता और जिला कार्यसमिति की सदस्य बतायी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी और संगठन में हड़कंप मचा है। वीडियो देखने वाला हर सख्श जिलाध्यक्ष की गंदी हरकत पर सवाल उठा रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक पार्टी कार्यकर्ता ने इसे शर्मनाक बताये हुए इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष को भेजी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है। एक यू ट्यूब चैनल से बात करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विडियो में दिख रही महिला पार्टी कार्यकर्ता है। वह 12 अप्रैल को ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। उसने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर उनसे मदद मांगी तो वह उसकी मदद के लिए चले गए थे। उसने कुछ देर आराम करने की बात कही तो वह उसे पार्टी कार्यालय ले आए। जब वह सीढियों से उपर चढ़ रही थी तो उसे चक्कर आ गया। उसे संभालने के लिए उन्होने उसे पकड़ लिया था। अब विरोधी उसका गलत मतलब निकालकर उन्हे बदनाम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-IPL 2025 - GT vs CSK: डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाया अर्धशतक, गुजरात को दिया 231 रनों का लक्ष्य
