Amitabh Bachchan : दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बिग बी ने जताई खुशी, भारतीय सेना के अग्निवीरों को भी किया सलाम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बढ़ने और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जताई है। अमिताभ बच्चन ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पोस्ट किया है और खुशी जताई है।

साथ ही उन्होंने अग्निवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय सेना को सलाम भी किया है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने पोस्ट में सबसे पहले जय हिंद और तिरंगे वाली इमोजी से शुरुआत की। 

उन्होंने लिखा, 'भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी और अब भारत। आगामी 2.5 से 03 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।' 

अमिताभ ने आगे सभी देशों की जीडीपी का जिक्र करते हुए लिखा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका 30.51 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ। चीन 19.23 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी के साथ। जर्मनी 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ और भारत लगभग 04 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ।” अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट और किया।

उन्होंने भारतीय सेना और अग्निवीरों को सलाम किया। उन्होंने भारतीय सैनिकों की कोलाज बनी हुई दो तस्वीरें शेयर की। जिनमें एक फोटो पर अग्निवीर लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “अग्निवीर जिंदाबाद। जय भारत माता की। जय हिंद।” साथ में उन्होंने तिरंगे वाला इमोजी भी बनाया। 

ये भी पढ़े : 25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 'OG', पवन कल्याण के साथ Action Drama करते नजर आएंगे इमरान हाशमी

संबंधित समाचार