Kanpur News : हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर का सरेंडर

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कोर्ट में हाजिर हुईं डॉ. अनुष्का, हेयर ट्रांसप्लांट के बाद हो गई थी दो इंजीनियरों की मौत

Surrender of doctor in Kanpur: हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की मौत की जिम्मेदार मानी जा रही डॉ. अनुष्का तिवारी ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनुष्का तिवारी 18 दिन से फरार थीं। आरोप है कि दांतों की डॉक्टर अनुष्का ने इंजीनियर विनीत दुबे और मयंक कटियार का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। ट्रांसप्लांट के कुछ ही घंटों के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों का चेहरा सूज गया था और 24 घंटे में दोनों इंजीनियरों ने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने डॉ. अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

डॉ. अनुष्का ने सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) सूरज मिश्रा की कोर्ट में सरेंडर किया। अनुष्का अपने पति सौरभ त्रिपाठी के साथ कोर्ट पहुंची। उनके साथ 2 वकील भी थे। अनुष्का अपना चेहरा दुपट्टे से ढके थी। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर अनुष्का से पूछताछ करेगी। क्लीनिक की तलाशी भी की जाएगी।

कानपुर डॉक्टर

जेल जाने तक लगातार रोती रही

अनुष्का कोर्ट में हाजिर होने से लेकर जेल जाने तक लगातार रोती रही। पति सौरभ त्रिपाठी अनुष्का को गले लगाकर भरोसा दिलाते रहे कि जल्द ही जमानत दिलाकर जेल से बाहर निकालेंगे। पति के अलावा परिवार के अन्य लोग अनुष्का को पुलिस के पीछे-पीछे जेल तक छोड़ने पहुंचे। डीजीसी क्राइम दिलीप अवस्थी ने बताया कि अनुष्का तिवारी दांतों की डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी फील्ड से हटकर एक सर्जन के रूप में हेयर ट्रांसप्लांट किया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस को जांच में अनुष्का के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं।

9 मई को हुई थी एफआईआर

रावतपुर थाना पुलिस ने 9 मई को डॉ. अनुष्का तिवारी के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मौत की एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर पनकी पावर हाउस ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाली जया त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज हुई थी। जया ने आरोप लगाया था कि उनके पति इंजीनियर विनीत कुमार दुबे पनकी पावर हाउस में एक्सईएन थे। उन्होंने डॉ. अनुष्का के इंपायर क्लीनिक वाराही से अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। अनुष्का का क्लीनिक कल्याणपुर के आवास विकास केशवपुरम में है। ट्रांसप्लांट के बाद ही पति की हालत बिगड़ी और 15 मार्च को उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:- Kanpur accident : दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गए तीन दोस्त गंगा में डूबे, तीन को गोताखोरों ने बचाया

संबंधित समाचार