बदायूं : पड़ोसी की छत पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मंगलवार रात गांव निवासी युवक के साथ वापस आकर छत पर सो गए थे गजेंद्र

बदायूं, अमृत विचार। अलापुर क्षेत्र निवासी एक बैंक के फील्ड ऑफिसर की मौत हो गई। युवक का शव पड़ोसी की छत पर मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव अमदापुर निवासी गजेंद्र (35) एक बैंक में संविदाकर्मी थे। दो महीने पहले उनका कांट्रेक्ट खत्म हो गया था। वह घर पर रह रहे थे। मंगलवार शाम वह गांव निवासी एक युवक के साथ बाइक से कहीं गए थे और तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद वापस घर लौट आए थे। वह रात को अपने घर की छत पर जाकर सो गए थे। बुधवार सुबह 8 बजे तक वह नीचे उतरकर नहीं आए। परिजन उन्हें उठाने के लिए छत पर गए। गजेंद्र छत पर नहीं थे। कुछ देर तलाशने के बाद उसका शव पड़ोसी के घर की छत पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के एक परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार