बरेली: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/रिछा,अमृत विचार। देवरनियां के शरीफ नगर में विधि विरुद्ध धर्म संपरिर्वतन प्रतिषेध अध्यादेश के तहत दर्ज पहली रिपोर्ट के आरोपी उवैश को बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वह चार दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए …

बरेली/रिछा,अमृत विचार। देवरनियां के शरीफ नगर में विधि विरुद्ध धर्म संपरिर्वतन प्रतिषेध अध्यादेश के तहत दर्ज पहली रिपोर्ट के आरोपी उवैश को बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वह चार दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके पिता व अन्य परिजनों को भी हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी। उसके खिलाफ एक साल पहले लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

बता दें कि 28 नवंबर को देवरनियां के शरीफ नगर निवासी पिता ने उवैश पुत्र रफीक के खिलाफ बेटी को परेशान करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जिस दिन पिता ने तहरीर दी, उसी दिन नए अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दी थी, जिसके चलते पुलिस ने लव जिहाद के खिलाफ बनाए गए कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

प्रदेश में पहली रिपोर्ट दर्ज होने के मामले की डीजीपी ने रिपोर्ट तलब की थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी लेकिन वह चकमा दे जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि उवैश रेलवे क्रासिंग के पास आया है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह लगातार चलता जा रहा था। वह किसी एक जगह पर नहीं रुका, क्योंकि पुलिस उसे पकड़ सकती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब उसके पिता व परिजनों को पकड़ा तो वह खुद ही अपने घर पहुंचा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस से कहा कि गलती हो गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

“लव जिहाद के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।” -डा. संसार सिंह, एसपी देहात

संबंधित समाचार