ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रही है अयोध्या, राम मंदिर में 14 देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक और ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रही है। राम मंदिर में आज से तीन दिवसीय महाआयोजन शुरू हो गया है, जहां मंदिर परिसर में राम दरबार समेत अन्य देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह का समापन 5 जून को राम दरबार की प्रतिष्ठा के साथ होगा, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस तीन दिवसीय महाआयोजन में मंगलवार और बुधवार सुबह 6:30 बजे से 12 घंटे तक पूजा-अनुष्ठान होंगे, जिसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ किया जाएगा. मुख्य समारोह 5 जून को होगा, जिसमें राम दरबार (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की स्थापना होगी।

राम जन्मभूमि में आज होंगे ये अनुष्ठान

राम जन्मभूमि में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, यज्ञ मंडप पूजन, ग्रह योग, अग्निस्थापन, वन, कर्म कुटी, जलाधिवास अनुष्ठान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम दरबार समेत सभी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों के शुद्धिकरण की प्रक्रिया आज सुबह से आरंभ हो गई है।

प्राण प्रतिष्ठा का ये अनुष्ठान काशी का यज्ञाचार्य जयप्रकाश की अगुवाई में 101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम पूरी तरह वैदिक विधियों के अनुसार होगा और इसमें रामनगरी के प्रमुख संतों व आचार्यों की सहभागिता भी रहेगी। 

लोगों में दिखा उत्साह

राम जन्मभूमि में चल रहे इन अनुष्ठानों को लेकर भक्त और श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। अयोध्या नगरी एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगी हुई है और देश-विदेश से श्रद्धालु इस पावन अवसर का हिस्सा बनने के लिए राम मंदिर पहुंच रहे हैं। ये आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि ये भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के गौरव को भी दर्शाता है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...