Tendulkar-Anderson Trophy: 20 जून से आमने-सामने होंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें, पांच मैचों की खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लंदन। भारत और इंग्लैंड की टीमें महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली श्रृंखला से पहले किया जायेगा।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले ब्रिटेन में इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट श्रृंखला को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था। मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल तेंदुलकर 15,921 रन के साथ टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट खेले। उन्होंने टेस्ट और वनडे प्रारूपों में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

एंडरसन 704 विकेट के साथ इंग्लैंड के सर्वकालिक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। दोनों दिग्गजों ने 14 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया जिसमें एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है। यह किसी गेंदबाज द्वारा इस भारतीय को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है।  

यह भी पढ़ेः यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन का फिर से हमला, तीन लोग घायल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात