बरेली: हवाई जहाज से शव भेजने के लिए पुलिस ने बनवाया ताबूत
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित एक तेल कंपनी में छत से गिरकर बेंगलुरू की एंटी पॉल्यूशन कंपनी के अधिकारी की छत से गिरकर मौत हो गई। इस मामले में कंपनी के अन्य अधिकारियों ने तेल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस मामले में खराब छत होने के बावजूद …
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित एक तेल कंपनी में छत से गिरकर बेंगलुरू की एंटी पॉल्यूशन कंपनी के अधिकारी की छत से गिरकर मौत हो गई। इस मामले में कंपनी के अन्य अधिकारियों ने तेल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
आरोप है कि इस मामले में खराब छत होने के बावजूद अधिकारी को मशीन लगाने के लिए ऊपर भेज दिया। वहीं इस मामले में मृतक के शव को बेंगलुरू ले जाने को लेकर दिक्कत हुई। क्योंकि एयरलाइंस ने बिना ताबूत और पैकिंग के शव भेजने से मना किया।
इसके बाद डीआईजी के पास सूचना पहुंची। डीआईजी ने प्रभारी एसएसपी डा. संसार सिंह को इस बारे में कहा तो बरेली में ताबूत नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने ताबूत बनवाकर शव को भिजवाया।
सूरत न्यू अपार्टमेंट बेंगलुरू निवासी भूपाल पति विशाल साई एक एंटी पॉल्यूशन कंपनी में अधिकारी हैं। वह मंगलवार को बरेली की परसाखेड़ा स्थित नामी तेल कंपनी में पॉल्यूशन कंट्रोल करने की मशीन लगाने पहुंचे थे। उनके साथ में अन्य साथी भी थे।
साथियों ने पुलिस को बताया कि छत पर चढ़ते वक्त अचानक वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उसे भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव को बेंगलुरू ले जाने की समस्या खड़ी हुई तो कंपनी के अधिकारियों ने सीआरपीएफ के एक अधिकारी से संपर्क किया। उस अधिकारी ने डीआईजी रेंज राजेश कुमार पांडेय से संपर्क किया और फिर पुलिस ने ताबूत बनवाकर शव पहुंचाने का इंतजाम किया।
तेल कंपनी में छत से गिरने से अधिकारी की मौत हुई है। इस मामले में कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को बेंगलुरू पहुंचाने के लिए ताबूत बनवाया गया है। -डा. संसार सिंह, प्रभारी एसएसपी
