बजट जारी नहीं होने से पीआरडी जवानों का मानेदय अटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: नैनीताल जिले में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का मानदेय अभी तक नहीं आया है। इस वजह से जवान परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्त होने की वजह से ऐसा होता है। शीघ्र ही मानदेय जारी हो जाएगा। 

पीआरडी जवान सुरक्षा, यातायात कंट्रोल से लेकर अन्य बहुत से कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय खेलों में पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगी थी। हल्द्वानी की ही बात करें तो बेस अस्पताल, महिला अस्पताल, ब्लॉक कार्यालय, तहसील, अन्य प्रशासनिक कार्यालयों के साथ ही पुलिस बल में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इन पीआरडी जवानों को अप्रैल से अभी तक मानदेय नहीं मिला है।

पूरे प्रदेश की बात करें तो राज्य में करीब 9400 पीआरडी जवान अपनी सेवाएं देते हैं। एक पीआरडी जवान को एक दिन 650 रुपये मानदेय मिलता है। कम मानेदय की वजह से पीआरडी जवान पहले से ही दिक्कतों में हैं अब मानदेय नहीं आने की वजह से वह और भी परेशान हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पीआरडी जवानों को शीघ्र ही उनका मानेदय मिल जाएगा। मार्च माह में वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाता है। उसके बाद पीआरडी जवानों को मानदेय देने के लिए बजट जारी होता है। ऐसा हर बार ही होता है। हालांकि पीआरडी जवानों को सेवा से नहीं हटाया जाता है। मार्च के बाद बजट जारी नहीं होने तक भी वह सेवा देते हैं। इसलिए बजट जारी होते ही उनको मानदेय दे दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रतीक चंद्र जोशी ने बताया कि शीघ्र ही मानदेय की समस्या का समाधान हो जाएगा। 

 

संबंधित समाचार