मुझे लगा था विराट के लिए ऐसे कीर्तिमान तक पहुंचना मुश्किल होगा : लक्ष्मण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के क्रिकेट के तीनों प्रारुप में 22000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि उन्हें लगा था कि विराट के लिए ऐसे कीर्तिमान तक पहुंचना मुश्किल होगा। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले …

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के क्रिकेट के तीनों प्रारुप में 22000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि उन्हें लगा था कि विराट के लिए ऐसे कीर्तिमान तक पहुंचना मुश्किल होगा।

विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान तीनों प्रारुप में 22000 से अधिक रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी जबकि तीसरे मैच में अपनी पारी के दौरान वनडे में सबसे तेज 12 हजारी रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

संबंधित समाचार