9 जून का इतिहासः आज के दिन ही हुआ था जाने-माने चित्रकार एम एफ हुसैन का निधन

9 जून का इतिहासः आज के दिन ही हुआ था जाने-माने चित्रकार एम एफ हुसैन का निधन

नई दिल्ली।भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1659 - दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल राजकुमार दारा शिकोह को औरंगजेब को सौंप दिया।

1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1815 – इसी दिन लक्ज़मबर्ग फ़्रांसीसी कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

1931 – डोनाल्ड डक कार्टून पहली बार इसी दिन प्रदर्शित किया गया था।

1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नॉर्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

1945 – ऑस्ट्रेलियाई सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी में उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।

1946 - स्कॉटिश उपन्यासकार और नोबेल पुरस्कार विजेता जेम्स केलमैन का जन्म हुआ।

1962 – अमेरिकी लेखक और बुकर पुरस्कार विजेता पॉल बीटी का जन्म हुआ।

1964 – इस दिन लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।

1870 – अंग्रेजी लेखक और सामाजिक आलोचक चार्ल्स डिकेंस का निधन हुआ।

1875 - हेनरी हैलेट डेल , एक अंग्रेजी फार्माकोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता का जन्म हुआ।

1975 – ब्रिटिश संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरू हुआ।

1978 – जेन हैडफील्ड , एक ब्रिटिश कवि और दृश्य कलाकार, का जन्म हुआ।

1994 - जान टिनबर्गेन , एक डच अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता, का निधन हुआ।

2001 – लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता।

2008 – केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने चंडीगढ़ को तंबाकू मुक्त घोषित किया।

2008 – फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी (आइफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म 'चक दे ​​इंडिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।