बाराबंकी: कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आजाद भारतीय किसान यूनियन समेत आधा दर्ज संगठनों ने गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने ज्ञापन लिया। आजाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में किसान संगठनों ने ज्ञापन में कृषि …

बाराबंकी, अमृत विचार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आजाद भारतीय किसान यूनियन समेत आधा दर्ज संगठनों ने गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने ज्ञापन लिया। आजाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में किसान संगठनों ने ज्ञापन में कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया।

ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए किसान संगठनों ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की वार्ता समय रहते सफल नहीं होने की दशा में आगामी 9 दिसंबर को सभी संगठन एकत्रित होकर आंदोलन करने के साथ ही चक्का जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

किसान दल प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में अम्बावता गुट के जिलाध्यक्ष राम नारायण यादव, आज़ाद यूनियन जिलाध्यक्ष लालजी यादव, भानु गुट जिलाध्यक्ष राधे रमण वर्मा, अन्नदाता गुट जिलाध्यक्ष रमेश यादव, लोक शक्ति गुट जिलाध्यक्ष सुनील यादव, धर्मेंद्र गुट जिलाध्यक्ष मयाराम यादव और भा. ज. ए. ज. कि. महासभा से मो. तुफैल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार